khabarhunt.in

खबर का शिकार

Yamuna Inspection: दिल्ली सरकार खरीदेगी 2 हाई-टेक VIP नावें, यमुना निरीक्षण के लिए 6.20 करोड़ का टेंडर

Delhi Fuel Supply

Yamuna Inspection: दिल्ली सरकार यमुना नदी की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए दो विशेष श्रेणी की आधुनिक नावें खरीदने की तैयारी में है। इस परियोजना के तहत लगभग 6.20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) ने 12 मार्च को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की। योजना के अनुसार, प्रत्येक नाव की अनुमानित लागत करीब 3.10 करोड़ रुपये होगी और ये पूरी तरह हाई-टेक सुविधाओं से लैस होंगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। सप्लायर तय होने के बाद इन नावों को तैयार करने और उपलब्ध कराने में लगभग पांच महीने का समय लग सकता है। इनका उपयोग यमुना सफाई अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों और वीआईपी निरीक्षण के लिए किया जाएगा।

Yamuna Inspection

इन आधुनिक नावों में एयर कंडीशनिंग के साथ बंद केबिन, बिजनेस क्लास जैसी आरामदायक सीटिंग व्यवस्था, खाने-पीने के लिए पेंट्री, वॉशरूम और करीब 400 लीटर पानी स्टोर करने की सुविधा होगी। प्रत्येक नाव में 16 से 20 लोगों के बैठने की क्षमता रखी गई है।

इसके अलावा नाव के पिछले हिस्से में ओपन डेक भी होगा, जहां अधिकारी निरीक्षण या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान बैठ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *