West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची घोषित कर दी है। इस सूची में 111 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले जारी पहली सूची में 144 नाम थे।
नई सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री Nisith Pramanik को माथाभांगा से मैदान में उतारा गया है। वहीं, मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री Roopa Ganguly को सोनारपुर दक्षिण सीट से टिकट दिया गया है। नोआपाड़ा से Arjun Singh को उम्मीदवार बनाया गया है।

अर्जुन सिंह को कोलकाता में पूर्वांचल समुदाय के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। वह पहले टीएमसी से जुड़े थे, बाद में बीजेपी में आए, फिर नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन हाल ही में दोबारा बीजेपी में शामिल हुए हैं। अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा, दार्जिलिंग से नोमन राय, जलपाईगुड़ी से अनंत देव अधिकारी, कलिम्पोंग से भरत छेत्री और खरग्राम से मिताली मल को टिकट दिया गया है।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष Indranil Khan को बेहाला पश्चिम सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। हिंगलगंज (आरक्षित) सीट से रेखा पात्रा को मैदान में उतारा गया है, जो संदेशखाली प्रकरण के दौरान काफी चर्चा में आई थीं। इससे पहले उन्हें लोकसभा चुनाव में बसीरहाट से टिकट मिला था, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सकीं।
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता Hiran Chatterjee को इस बार श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खड़गपुर सदर सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उनकी सीट बदल दी गई है।
पार्टी ने बांग्ला अभिनेत्री सरबोरी मुखर्जी को जादवपुर से टिकट दिया है, जबकि पपिया डे अधिकारी को टॉलीगंज से मैदान में उतारा गया है। वहीं, बीजेपी नेता Ritesh Tiwari को काशीपुर-बेलगछिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने दोबारा पार्टी ज्वाइन की थी।
इसके अलावा, वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari के छोटे भाई Dibyendu Adhikari को एगरा सीट से टिकट मिला है। आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार को जगतदल से उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही, प्रियंका टिबरेवाल को एंटाली, सुदीप कुमार मुखर्जी को पुरुलिया और सनत सरदार को संदेशखाली से टिकट दिया गया है।
इस बीच, पार्टी ने अपनी पहली सूची में भी बदलाव किया है। विष्णुपुर सीट से अब बिस्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पहले इस सीट से अग्निश्वर नस्कर का नाम घोषित किया गया था।















Leave a Reply