दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में होगी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।
होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन भी मौसम बदला हुआ रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों—आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, मथुरा, बदायूं और बरेली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 से 15 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चल सकती हैं। 12 से 16 मार्च के बीच इन पहाड़ी इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, तथा राजस्थान में 12 से 15 मार्च के बीच बारिश हो सकती है।













Leave a Reply