khabarhunt.in

खबर का शिकार

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम, बारिश से राहत… यूपी-बिहार में तेज आंधी का असर, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार

weather in himachal pradesh, havoc in himachal pradesh, himachal pradesh weather, himachal weather alert, delhi ncr weather, delhi weather, landslides in himachal, delhi weather news, delhi weather live, delhi ncr weather update, delhi weather today, delhi today weather, delhi weather update, delhi weather report, landslide in himachal today, delhi weather forecast, land sliding in himachal, delhi weather today news, landslide in himachal pradesh, delhi weather update today, delhi weather report today

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत दी। शनिवार (28 मार्च) को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

delhi weather update
Weather Update

मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले सप्ताह में भी तापमान सामान्य से नीचे रहने के संकेत हैं।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। 28 मार्च को ज्यादातर जिलों में धूप निकलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद में भी आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा लौट सकती है।

बिहार में शुक्रवार रात मौसम ने उग्र रूप दिखाया। पटना सहित कई जिलों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जबकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। शनिवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।

झारखंड के करीब 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, रांची, खूंटी, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा जैसे क्षेत्रों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू-मनाली में तापमान गिरा है। 28 से 30 मार्च के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 2 अप्रैल तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के संकेत हैं।

राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद जोधपुर और बीकानेर क्षेत्रों में आंधी और बारिश हो सकती है। 29 और 30 मार्च को जयपुर व अजमेर सहित कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा में भी इन तारीखों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर और रीवा सहित कई जिलों में बिजली गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम के अचानक बदलते मिजाज को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कटी फसल और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित ढककर रखें। फिलहाल सिंचाई और दवाइयों का छिड़काव रोक दें। तेज आंधी के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *