khabarhunt.in

खबर का शिकार

कमजोरी, थकान और जोड़ों का दर्द, विधारा देगा हर परेशानी का हल

कमजोरी, थकान और जोड़ों का दर्द, विधारा देगा हर परेशानी का हल

विधारा एक खास औषधीय पौधा है, जो बेल की तरह फैलता है। इसमें बहुत सारे फायदेमंद गुण होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ अगर इसका नियमित सेवन किया जाए, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इस पौधे के फूल, पत्ते, जड़ें और बीज – सबका इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों के इलाज में किया जाता है। आयुर्वेद में भी इसे बहुत असरदार माना गया है।

बुढ़ापे में ताकत देने वाला पौधा

विधारा को ‘वृद्धदारु’ इसीलिए कहा जाता है क्योंकि ये बढ़ती उम्र में आने वाली कमजोरी और थकावट को दूर करने में मदद करता है। अगर इसे रोज खाया जाए, तो इससे नसों और मांसपेशियों को ताकत मिलती है, जिससे शरीर में एक नई ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है। विधारा का सबसे बड़ा फायदा यौन कमजोरी को दूर करने में होता है। इसका सेवन महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद है। ये शरीर के प्रजनन तंत्र को मजबूत करता है और यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।

सेहत का आसान घरेलू उपाय

विधारा का सेवन पाचन तंत्र यानी डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसकी जड़ और पत्तियों में सूजन कम करने वाले खास गुण (एंटी-इंफ्लेमेटरी) होते हैं, जो शरीर के अंदर और बाहर के घावों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।
अगर इसकी पत्तियों का लेप बनाकर सीधे घाव पर लगाया जाए, तो काफी आराम मिलता है। विधारा त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है – इसके इस्तेमाल से चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बे कम हो जाते हैं और चेहरा साफ़ और चमकदार दिखने लगता है। अगर रोज़ विधारा की पत्तियों का सेवन किया जाए, तो इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की ताकत भी बढ़ती है। शरीर में नई ताजगी, जोश और ऊर्जा महसूस होती है।

विधारा से जोड़ों का दर्द भी होगा दूर

विधारा का रोजाना इस्तेमाल करने से गठिया और जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है। अगर इसकी पत्तियों का लेप बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाया जाए, तो सूजन और दर्द में आराम मिलता है। विधारा की जड़ को सुखाकर उसका चूर्ण (पाउडर) बनाया जाता है। इस चूर्ण को दूध या पानी के साथ दिन में एक या दो बार लिया जा सकता है। इसके अलावा, विधारा का काढ़ा बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ज्यादा मात्रा नुकसान कर सकती है। इसलिए सेवन से पहले किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *