khabarhunt.in

खबर का शिकार

Uttar Pradesh Budget 2026: दसवीं बार पेश हुआ वित्तीय प्रस्ताव, किसान-युवा-महिला पर खास फोकस

Uttar Pradesh Budget 2026

Uttar Pradesh Budget 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री को लगातार दसवीं बार बजट प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। इस वर्ष 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जो देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बजट किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है और इसी अवधि में राज्य के बजट का आकार तीन गुना से अधिक बढ़ चुका है। खास बात यह रही कि इस दौरान जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया। इस बार बजट की थीम “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान” रखी गई है।

उन्होंने कहा कि लगभग दो लाख करोड़ रुपये की राशि पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए निर्धारित की गई है, जिससे आधारभूत ढांचे और नए निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। इसके जरिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Uttar Pradesh Budget 2026

सीएम योगी ने बताया कि 43,565 करोड़ रुपये की धनराशि नई योजनाओं के लिए रखी गई है। साथ ही ‘सिटी इकोनॉमिक जोन’ जैसे नए क्लस्टर विकसित करने की योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया है, जिससे औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार ही वास्तविक विकास की गारंटी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। किसानों को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास प्रक्रिया का भागीदार माना जा रहा है। साथ ही टैक्स चोरी पर सख्ती से रोक लगाकर राजस्व व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *