UCC Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड परिसर की दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) के लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए बेहद खास महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 के तहत समान नागरिक संहिता का प्रावधान किया था, लेकिन इसे लागू करने का साहस सबसे पहले उत्तराखंड ने दिखाया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के सहयोग से UCC को सफलतापूर्वक लागू किया गया और आज इसका एक वर्ष पूरा होना राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह कदम सामाजिक समानता, न्याय और एकरूपता की दिशा में एक बड़ा संदेश देता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि समान नागरिक संहिता के माध्यम से समाज में समान अधिकार और समान कानून की भावना और मजबूत होगी, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।















Leave a Reply