khabarhunt.in

खबर का शिकार

सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों की मदद से अगले ही दिन तीन बदमाशों को एएलटी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजदीप त्यागी (34), अंशी त्यागी (19) और मोन्टी जाट उर्फ मनीष चौधरी (22) शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 6 जून को खाने की देरी को लेकर हुए विवाद के चलते उन्होंने बदला लेने की ठानी थी। पुलिस के अनुसार, राजदीप त्यागी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि मोन्टी जाट पर चोरी का केस दर्ज है। तीनों के खिलाफ अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

“गाजियाबाद: ‘अपनी रसोई’ रेस्टोरेंट में लाठी-डंडों से हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार”

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ बदमाश लाठी-डंडों के…

Read More