khabarhunt.in

खबर का शिकार

Bomb threat received mid-air: Air India flight from Birmingham to Delhi diverted to Riyadh, passenger safety top priority

हवा में मिली बम की धमकी: बर्मिंघम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को रियाद डायवर्ट किया गया, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता में सबसे ऊपर

21 जून, शुक्रवार को बर्मिंघम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI114 उस वक्त अचानक वैश्विक सुर्खियों में…

Read More
Air India Rostering Dispute: DGCA's strictness and the shocking truth that exposes the system

एयर इंडिया रोस्टरिंग विवाद: DGCA की सख्ती और सिस्टम की पोल खोलती चौंकाने वाली हकीकत

नागरिक उड्डयन क्षेत्र में हाल ही में एक बड़ी हलचल उस समय देखने को मिली जब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)…

Read More
DGCA takes big action against Air India: Three senior officers removed for ignoring rules

एयर इंडिया पर DGCA की बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर तीन वरिष्ठ अधिकारी हटाए गए

भारत की सबसे पुरानी और प्रमुख एयरलाइंस, एयर इंडिया, एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला केवल लापरवाही…

Read More
एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे के बाद पूरे बेड़े की जांच तेज़ – अब तक 22 विमानों की हुई जांच, कोई खतरनाक दोष नहीं मिला

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर हादसे के बाद पूरे बेड़े की जांच तेज़ – अब तक 22 विमानों की हुई जांच, कोई खतरनाक दोष नहीं मिला

भारत में विमानन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े में…

Read More
Delhi: विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि बोइंग 787-8 विमान हादसे के बारे में कोई अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। अधिकारियों को पहले जांच पूरी करनी चाहिए। ब्लैक बॉक्स के आंकड़ों से सही जानकारी सामने आएगी। एअर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद से उड़ा भरी थी और इसके कुछ देर बार ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक और विमानन विशेषज्ञ जीतेंद्र भार्गव ने कहा, "हर बार या जब भी कोई दुर्घटना होती है, तो स्थायी संचालन प्रक्रियाएं लागू होती हैं और इस मामले में भी यही हुआ। अब एयर इंडिया, ड्रीमलाइनर विमान के निर्माता बोइंग और नियामक एजेंसी डीजीसीए हर पहलू पर गौर करेंगे। जैसे कि क्या हुआ? कैसे हुआ? हमारे पास निश्चित रूप से दृश्य हैं क्योंकि ये दिन के समय हुआ था, विजिबिलिटी भी बहुत अच्छी थी। कोई भी इसे देख सकता है, हां दुर्घटना हुई थी, लेकिन यह क्यों हुई, इसकी पूरी जांच की जरूरत है।" विमानन विशेषज्ञ सरोश दमानिया ने कहा कि प्लेन के ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना का कारण पता चलेगा और इसमें अटकलों का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा, "जहां तक फ्लैप और इंजन का सवाल है, जब तक हमें सही जांच रिपोर्ट नहीं मिल जाती, हम इस पर ज़्यादा अटकलें नहीं लगा सकते। हमने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, ब्लैक बॉक्स डेटा से हमें पता चल जाएगा कि क्या गड़बड़ हुई। क्योंकि ये एक बोइंग 787 विमान है, ये बोइंग का आधुनिक युग का लेटेस्ट विमान है, इसलिए इसमें पायलट इनपुट और विमान के अलावा बहुत सारे सेंसर, बहुत सारी मशीनरी है। तकनीकी रूप से और फ्लैप नियंत्रण, इंजन नियंत्रण के संदर्भ में बहुत सी चीजें गलत हो सकती थीं। इसलिए हमें ब्लैक बॉक्स की जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, उससे प्राप्त आंकड़ों से पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ था और हादसे की असली वजह क्या थी।" विमान के ब्लैक बॉक्स - फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर - की भी खोज जारी है, ताकि ये समझा जा सके कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते के तुरंद बाद क्या हुआ था। 12 साल पुराना बोइंग 787-8 विमान 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। प्लेन रवाना होने के चंद मिनट बाद की क्रैश हो गया। एअर इंडिया ने कहा कि वो मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। एयरलाइन इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।

ब्लैक बॉक्स के आंकड़ों से सही जानकारी सामने आएगी, एअर इंडिया विमान हादसे पर एविएशन एक्सपर्ट

Delhi: विमानन विशेषज्ञों ने कहा कि बोइंग 787-8 विमान हादसे के बारे में कोई अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। अधिकारियों…

Read More