आज सुबह 11 बजे अहम मीटिंग
गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच आज सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री अशीष सूद, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत सभी स्पेशल कमिश्नर मौजूद रहेंगे।
12 साल बाद पहली बार ऐसी बैठक

शीला दीक्षित के बाद यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारी गृह मंत्रालय में एक साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
दिल्ली की सुरक्षा और समन्वय पर होगी चर्चा
बैठक में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था में सुधार के उपायों पर चर्चा होगी। गृह मंत्री के समक्ष इस बात पर विचार किया जाएगा कि दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार मिलकर कैसे अधिक प्रभावी तरीके से कार्य कर सकते हैं।
अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर मंथन
दिल्ली में हाल ही में कई बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए बैठक में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की जाएगी। चुनावी माहौल में यह मुद्दा और अधिक अहम हो गया है।
तीन महीने की कार्रवाई की रिपोर्ट होगी पेश
दिल्ली पुलिस ने पिछले तीन महीनों में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ जो कदम उठाए हैं, उसकी रिपोर्ट गृह मंत्री को सौंपी जा सकती है। इस बैठक का मुख्य केंद्र पुलिस और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करना है। लगभग 12 साल बाद इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।













Leave a Reply