दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है, और रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनता से किए गए एक अहम वादे को मंजूरी दे दी है। दिल्ली की नई सरकार ने केंद्र की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लागू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 10 लाख रुपए (5-5 लाख) की सहायता मिलेगी।
अब सवाल यह है कि गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता कब और कैसे मिलेगी?
गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता
बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए कई खास घोषणाएं की थीं, जिनमें उन्हें 2500 रुपए मासिक आर्थिक भत्ता देने के अलावा गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता देने का भी वादा किया गया था। यह सहायता ‘मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना’ के तहत दी जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं को छह पोषण किट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अब जब बीजेपी सरकार सत्ता में आ चुकी है, तो यह योजना जल्द ही लागू की जा सकती है।
क्या यह सहायता पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत दी जाएगी?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), जो 2017 में शुरू हुई थी, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई थी। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की पोषण स्थिति में सुधार करना और कुपोषण की समस्या से निपटना है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5000 रुपए की सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दी जाती है।
राशि तीन किस्तों में प्रदान की जाती है:
- गर्भावस्था का पंजीकरण कराने पर 1000 रुपए
- गर्भावस्था के छह महीने बाद प्रसव पूर्व जांच के बाद 2000 रुपए
- बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने पर 2000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
संभावना है कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की इस योजना की तर्ज पर अपनी सहायता राशि प्रदान कर सकती है। इसके लिए महिलाओं को पहले आवेदन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
- प्रसव पूर्व जांच रिपोर्ट
- टीकाकरण कार्ड
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- लाभार्थी का मोबाइल नंबर
- बैंक या डाकघर में सक्रिय खाता
जल्द ही सरकार इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर सकती है, जिससे पात्र महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।













Leave a Reply