khabarhunt.in

खबर का शिकार

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, उत्तर और दक्षिण भारत को मिला नया कनेक्शन

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें भारत के उत्तर और दक्षिण हिस्सों को जोड़ते हुए यात्रा समय में बड़ी कमी लाएंगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इन रूटों पर चलेंगी —

1. वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।
तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

2. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन सिर्फ 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
यह सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ेगी।

3. फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

इस मार्ग पर सबसे तेज ट्रेन, जो 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
यह पंजाब के बठिंडा और पटियाला को राजधानी दिल्ली से तेज़ संपर्क देगी।
व्यापार, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

4. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

दक्षिण भारत के प्रमुख आईटी और व्यापारिक केंद्रों को जोड़ेगी।
यात्रा समय में दो घंटे से अधिक की कमी, अब मात्र 8 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा होगा।

सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम

पीएम मोदी के आगमन से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लिया।
शुक्रवार देर रात एयरपोर्ट से बरेका गेस्ट हाउस तक प्रधानमंत्री की फ्लीट कड़ी सुरक्षा में गुज़री।
एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया। बरेका गेस्ट हाउस में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।

मौजूद रहे कई दिग्गज

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार, और सुरेश खन्ना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इन नई वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा और देश के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *