khabarhunt.in

खबर का शिकार

PM Modi का पाकिस्तान पर सीधा वार: नया भारत आतंकी ठिकानों पर घर में घुसकर करता है कार्रवाई !

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने धार की जनता को संबोधित किया और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवाद को कड़ी चेतावनी दी।

पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों की ज़िंदगी उजाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन भारत ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। हमारे वीर सैनिकों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

धार के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि यह धरती पराक्रम और प्रेरणा की प्रतीक रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्रगौरव की रक्षा के लिए संकल्पित रहने की प्रेरणा देता है।

पाकिस्तान पर सीधा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और दुनिया ने देखा कि कैसे एक पाकिस्तानी आतंकी ने कल खुद अपने हालात का खुलासा किया। यह नया भारत है, जो धमकियों से डरता नहीं, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *