khabarhunt.in

खबर का शिकार

Parliament Winter Session 2025: 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session)को बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’(पूर्व ट्विटर) के माध्यम से दी।

रिजिजू ने अपने पोस्ट में लिखा —

> “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन होगा। हमें उम्मीद है कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक रहेगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।”

इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था। उस दौरान एसआईआर (SIR) पर विपक्ष के हंगामे के कारण लगभग 166 घंटे की कार्यवाही बाधित रही थी, जिससे जनता के टैक्स के करीब ₹248 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए। लोकसभा की कार्यवाही केवल 84.5 घंटे, जबकि राज्यसभा की 81.12 घंटे ही चल सकी।

संसद के वार्षिक सत्रों की जानकारी

एक वर्ष में संसद के तीन प्रमुख सत्र आयोजित किए जाते हैं —

1. बजट सत्र (Budget Session) –
फरवरी से मई के बीच होता है। इस दौरान वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाता है और विभागीय अनुदानों पर चर्चा होती है।

2. मानसून सत्र (Monsoon Session) –
जुलाई से अगस्त तक चलता है, जिसमें विधायी कार्यों और प्रमुख नीतिगत चर्चाओं पर विचार होता है।

3. शीतकालीन सत्र (Winter Session) –
नवंबर से दिसंबर के बीच बुलाया जाता है। वर्ष के अंतिम महीनों में महत्वपूर्ण विधेयक और समीक्षा चर्चाएं इसी सत्र में होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *