आजकल भारत में कोरियन ड्रामा और सिंगर्स के साथ-साथ उनकी स्किन और हेयर केयर रूटीन भी बहुत पॉपुलर हो गए हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन और बाल भी उतने ही अच्छे दिखें, जितने कोरियन लोगों के होते हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले 10-12 स्टेप्स वाले रूटीन को रोज़ फॉलो कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं।

तो अगर आप भी चाहते हैं कोरियन लड़कियों जैसे मुलायम और चमकदार बाल, लेकिन बिना ज़्यादा टाइम खर्च किए – तो ये आसान घरेलू हेयर मास्क जरूर ट्राय करें।

हेयर मास्क बनाने का तरीका (सिर्फ कुछ चीजों से):
अंकुरित मेथी के दाने लें और मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
अब इसमें एक केला मसल कर मिलाएं।
फिर ताज़ा एलोवेरा जेल निकालकर उसे भी मिक्सी में चला लें और पेस्ट में मिला दें।
अब इस मिक्स में नींबू का रस और थोड़ा जैतून का तेल (olive oil) डालें।
सब कुछ अच्छे से मिक्स करें। बस आपका हेयर मास्क तैयार है।

कैसे लगाएं?
इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं।
फिर बालों में हल्के हाथों से कंघी कर लें।
45 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

कितनी बार करें?
हफ्ते में 2 से 3 बार ये हेयर मास्क लगाएं और कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस करें।

इसके फायदे:
बालों की रूखापन और फ्रिज़ कम होगा
बालों में कुदरती चमक आएगी
डैंड्रफ कम होगा
झड़ना रुकने लगेगा
बाल मजबूत और घने बनेंगे
अगर आप भी बिना केमिकल और बिना लंबा झंझट झेले बालों की देखभाल करना चाहते हैं, तो ये देसी नुस्खा जरूर आज़माएं। कम खर्चे में बढ़िया रिजल्ट!
















Leave a Reply