भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस तनाव को पाकिस्तान ने ही बढ़ाया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान अपनी फतह सीरीज कि सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल का टेस्ट कर रहा है। इस मिसाइल की रेंज लगभग 120 किमी तक की है। पाकिस्तान इस मिसाइल के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान ने जिस मिसाइल का चयन करा वह उसका फिसड्डीपन दिखाता है। फतह-1 की रेंज 120 किमी है। भारत की सबसे कम रेंज वाली सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल की बात करें तो वह भी 150 किमी है। पाकिस्तान अपनी ताकत दिखाने के लिए फुस्स हो चुके हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान के ISPR ने इसे इंडस एक्सरसाइज का हिस्सा बताया।















Leave a Reply