khabarhunt.in

खबर का शिकार

Meerut Murder Case: ‘किसी ने खुद मारा तो किसी ने मरवाया…’ बरेली की किलर पत्नियों से नहीं कम हैं मेरठ की मुस्कान!

muskan killed her husband saurabh

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ सिंह राजपूत मर्डर केस इन दिनों चर्चा में है। इस केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्या कर दी। हालांकि यह कोई नई घटना नहीं है, क्योंकि इससे पहले बरेली में पिछले पांच सालों में सात पतियों की हत्या उनकी ही पत्नियों ने कर दी थी। इनमें से कुछ पत्नियों ने खुद हाथों से हत्या की, जबकि कुछ ने प्रेमी से मरवाया। पैसे के लिए, प्रेमी के साथ रहने के लिए और कई बार शक के चलते इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

बरेली में पतियों की हत्या की खौ़फनाक घटनाएं

बरेली के कोतवाली के बिहारीपुर मेमरान में 2022 में 40 वर्षीय संजय कुमार गुप्ता की हत्या उनकी पत्नी ज्योति ने अपने प्रेमी अब्बास से करवा दी थी। ज्योति को अपने पति की उम्र पसंद नहीं थी, और दोनों किराए के मकान में रहते थे। 2 जून 2022 को ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर संजय को मौत के घाट उतार दिया।

पैसों के लिए सुपारी देकर पति की हत्या

इज्जतनगर के इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अवधेश सिंह की हत्या उनकी पत्नी विनीता ने पांच लाख रुपये देकर करवाई। 12 अक्टूबर 2020 को हत्या के बाद शव को बरेली से फिरोजाबाद ले जाकर तेजाब से जलाया और मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने विनीता, उसके परिवार और सुपारी किलर को गिरफ्तार किया।

प्रेमी के साथ मिलकर गला रेतने वाली पत्नी

कैट के गांव कोधरपुर में रोहित की हत्या उसकी पत्नी आरती ने अपने फेसबुक मित्र अनुज पटेल के साथ मिलकर कर दी। अनुज और आरती की दोस्ती महज दो महीने पुरानी थी, लेकिन रोहित उनके रास्ते में आ रहा था, इसलिए आरती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 2023 में उसका गला रेत दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी।

पति पर शक करने वाली पत्नी ने साले से करवाई हत्या

इज्जतनगर के सकलैन नगर में आरिफ कुरैशी अपनी पत्नी पर शक करता था, जिससे वह नाराज थी। इस पर उसने अपने भाई से मिलकर 19 जनवरी 2022 को आरिफ की हत्या करवाई। साले ने आरिफ का गला काट दिया और पत्नी ने साजिश रचने में मदद की।

शादी के महज 15 दिन बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी

जोगीनवादा की चांदनी की शादी सोनू सागर से हुई थी, लेकिन शादी के सिर्फ 15 दिन बाद 25 नवंबर 2022 को सोनू का अपहरण हो गया। जांच में पता चला कि चांदनी ने अपने प्रेमी अरविंद के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पति की हत्या के बाद पत्नी ने अस्पताल तक पहुंचाया शव

इज्जतनगर के आकांक्षा एन्क्लेव में जोया अख्तर ने 2 अगस्त 2022 को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पति जीशान अख्तर की हत्या करवाई। जोया ने चालाकी से शव को अस्पताल ले जाकर यह दिखाने की कोशिश की कि उसके पति की हत्या नहीं हुई। लेकिन जीशान की बहन को शक हुआ और पोस्टमार्टम से सच्चाई सामने आ गई।

18 हजार रुपये के लिए पति को गोली मार दी

थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम कुमारी ने 7 मार्च 2024 को सिर्फ 18 हजार रुपये के लिए अपने पति नरेंद्र कुमार गंगवार को गोली मार दी। पुलिस ने पूनम और उसके बहनोई ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसी घटनाओं के बढ़ने के कारण: विशेषज्ञों की राय

बरेली कॉलेज की मनोवैज्ञानिक डॉ. सुविधा शर्मा का कहना है कि कुछ महिलाएं पर्सनालिटी डिसऑर्डर का शिकार हो जाती हैं। जब वे किसी से भावनात्मक रूप से जुड़ती हैं, तो उसे अपना सबकुछ मान लेती हैं और जो उनके सबसे करीब होता है, उसे दुश्मन समझने लगती हैं। वहीं, नौकरी करने वाली महिलाएं भी कभी-कभी अपने पति की अहमियत भूल जाती हैं और गलत रास्ते पर चल पड़ती हैं। यदि किसी को इस तरह के नकारात्मक विचार आ रहे हों, तो उन्हें तुरंत अपने परिवार या करीबी दोस्त से चर्चा करनी चाहिए और मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *