8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के वादे को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार करेगी और पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी कर ली जाएगी।
‘आप’ ने बीजेपी पर साधा निशाना

विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर रही है। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले 8 मार्च तक महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विधानसभा सत्र में भी उठाया मुद्दा
दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत 24 फरवरी को हुई, और पहले ही दिन आम आदमी पार्टी के विधायकों ने “2500 रुपये कब मिलेंगे?” लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
सीएम रेखा गुप्ता का बयान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने खाली खजाना छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि बीजेपी अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेगी।














Leave a Reply