khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahila Samriddhi Yojna: दिल्ली कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय

rekha gupta delhi cm bjp

दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक

दिल्ली सचिवालय में आज (8 मार्च) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र सिंह इंद्राज शामिल हुए। बैठक में महिला समृद्धि योजना और मुफ्त सिलेंडर को लेकर अहम फैसले लिए गए।

महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय

कैबिनेट बैठक में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिलाओं से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान आज जेपी नड्डा इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को सशर्त इसका लाभ मिलेगा।

गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू सिलेंडर का ऐलान संभव

होली पर्व को देखते हुए सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू सिलेंडर देने की भी घोषणा कर सकती है।

महिला समृद्धि योजना के लाभार्थियों के लिए शर्तें

  • वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।
  • इनकम टैक्स नहीं देती हों।
  • किसी सरकारी नौकरी में न हों।
  • पेंशनभोगी न हों।
  • दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही हों।
  • 21 से 60 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।

बीजेपी के संकल्प पत्र के वादे

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने, मुफ्त सिलेंडर, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता, होली और दीपावली पर गरीब परिवारों को मुफ्त सिलेंडर, और पेंशन योजना की राशि को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का वादा किया था।

पहली कैबिनेट बैठक पर विपक्ष का हमला

बीजेपी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना लागू करने और कैग रिपोर्ट को लेकर घोषणा की थी। हालांकि, महिला समृद्धि योजना पर तत्काल निर्णय न लेने पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला था और पीएम मोदी के वादों को लेकर सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *