khabarhunt.in

खबर का शिकार

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट में राष्ट्र ने किया नमन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी सहित नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi Death Anniversary

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पूरा देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करता नजर आया। राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने गांधीजी के जीवन मूल्यों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। वहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में भी अनेक कार्यक्रमों और सभाओं के जरिए बापू को स्मरण किया गया।

Mahatma Gandhi Death Anniversary

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपिता को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि बापू ने हमेशा स्वदेशी को बढ़ावा दिया, जो आज आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का आधार है। उनके विचार और जीवन दर्शन नागरिकों को कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि गांधीजी ने मानवता की रक्षा के लिए अहिंसा के मार्ग को सर्वोपरि माना। उनका मानना था कि बिना हथियार उठाए भी दुनिया में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने अहिंसा को धर्म और सत्य का सर्वोच्च स्वरूप बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *