khabarhunt.in

खबर का शिकार

Maghi Purnima Snan: माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर शंकराचार्य को मनाने में प्रशासन सक्रिय, शर्तें पूरी होने पर ही संगम में डुबकी

Avimukteshwaranand Controversy

Maghi Purnima Snan: ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम स्नान कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारी उनसे संपर्क साधकर उन्हें स्नान के लिए राजी करने का प्रयास कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार अधिकारी लगातार शंकराचार्य से संवाद कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कुछ अहम मांगों के पूरा होने के बाद ही वे संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Maghi Purnima Snan

शंकराचार्य ने अपनी शर्तों में कहा है कि मौनी अमावस्या के दौरान हुई कथित अभद्रता के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से क्षमा याचना करनी होगी। इसके अलावा बटुकों, ब्राह्मणों, साधु-संतों और बुजुर्गों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही चारों शंकराचार्यों के स्नान हेतु एक स्पष्ट और सम्मानजनक प्रोटोकॉल तय किया जाए।

बताया जा रहा है कि इन सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद ही शंकराचार्य स्नान का निर्णय लेंगे। इस बात की पुष्टि उनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *