khabarhunt.in

खबर का शिकार

Madhya Pradesh Weather: मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 25 जनवरी से मावठा और कोहरे के बाद बढ़ेगी सर्दी

Madhya Pradesh Weather

Madhya Pradesh Weather: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मावठा गिरने और सुबह-शाम कोहरा छाने के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, शुक्रवार से उत्तरी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार बन रहे हैं, जबकि 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

गुरुवार को ग्वालियर, दतिया सहित पांच जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिम-उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश के ऊपर दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जिनके साथ एक पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभाव दिखा रहा है। इन मौसमी सिस्टमों का असर पहले उत्तर प्रदेश और बिहार में देखा गया और अब 24 जनवरी से मध्यप्रदेश में भी नजर आएगा।

Madhya Pradesh Weather
Madhya Pradesh Weather

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही ये सिस्टम आगे बढ़ेंगे, उत्तर से ठंडी हवाओं की रफ्तार तेज हो जाएगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और रात का पारा तेजी से नीचे जाएगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

प्रदेश में ठंड का असर पहले से ही नजर आ रहा है। मंदसौर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *