khabarhunt.in

खबर का शिकार

Kedarnath Yatra: महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख, यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Kedarnath Yatra

Kedarnath Yatra: हर साल की परंपरा के अनुसार इस बार भी महाशिवरात्रि के शुभ दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की जाएगी। यह निर्णय उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में लिया जाएगा।

आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों को गति दे दी है। यात्रा मार्गों, खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मरम्मत और सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

Kedarnath Yatra

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी दी कि यात्रा संचालन से जुड़े घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारिक संगठनों के साथ बैठकें कर समन्वय स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक दर्शन का अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *