khabarhunt.in

खबर का शिकार

Kedarnath Temple: महाशिवरात्रि पर घोषित तारीख, 22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Kedarnath Temple

Kedarnath Temple: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि विधिवत तय कर दी गई है। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ खोले जाएंगे। यह निर्णय रावल और धर्माचार्यों की उपस्थिति में विशेष पूजा के बाद लिया गया।

कपाट खुलने से पहले धार्मिक परंपराओं के तहत भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को संपन्न होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ) से फाटा के लिए रवाना होगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी और 21 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचकर अगले दिन कपाट खुलने की तैयारियां पूरी की जाएंगी।

Kedarnath Temple

इसी क्रम में बदरीनाथ धाम के द्वार भी 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसकी तिथि पहले ही वसंत पंचमी के दिन घोषित कर दी गई थी।

वहीं गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के शुभ दिन खुलते हैं। इस वर्ष 19 अप्रैल को यह पर्व पड़ रहा है। मंदिर समिति द्वारा तय शुभ मुहूर्त में दोनों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के साथ अब भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *