नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को किया नमन
आज, 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर विभिन्न राजनेताओं ने महिलाओं के योगदान को सराहा और शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महिलाओं को बधाई दी और उनके सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता दोहराई।
सीएम रेखा गुप्ता का संदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा—
“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) नारी शक्ति के साहस, संकल्प और योगदान को नमन। यह दिन हमें महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के संकल्प को दोहराने का अवसर देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। दिल्ली में भी हम सभी महिलाओं को सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सशक्त नारी, समृद्ध समाज।”
दिल्ली में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात की संभावना
महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है।
- आज रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होगी।
- इसमें महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
- बीजेपी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस वादे को पूरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।














Leave a Reply