khabarhunt.in

खबर का शिकार

Holi Security: होली पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, 35,000 पुलिसकर्मी तैनात, 24 संवेदनशील इलाके रडार पर

Holi Security

संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी, ड्रोन और सीसीटीवी से नजर

दिल्ली पुलिस ने होली और जुमा (14 मार्च) को ध्यान में रखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली के 24 संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया गया है, जहां दंगे या अशांति की आशंका बनी रहती है। इन इलाकों में विशेष सुरक्षा तैनात की गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

24 संवेदनशील इलाके चिन्हित

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, जाफराबाद, शिव विहार, मुस्तफाबाद, भजनपुरा, त्रिलोकपुरी समेत 24 स्थानों को अति संवेदनशील माना गया है। इन इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष गश्त कर रही है।

holi
holi

35000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

होली के दिन यानी 14 मार्च को राजधानी की सड़कों पर करीब 35,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी पहले से ही इलाके में गश्त कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से होली के दौरान शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

लोगों से की जा रही अपील

सीलमपुर सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार के झगड़े से बचें। पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *