स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपने लंबे समय के साथी रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी की रजिस्टर्ड फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिस पर फैंस ने खूब प्यार और बधाइयां दी हैं। यह कपल एक दशक से भी ज्यादा वक्त से साथ था और अब उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी की है। उनकी शादी की तस्वीरें हर तरफ वायरल हो रही हैं।
हिना के भाई मनन मीर ने भी समारोह से एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ में एक भावुक नोट लिखा। मनन ने लिखा, ‘ये जोड़ी बहुत प्यार बांटती है, उनके करीब रहकर ऐसा महसूस होता है। मेरी पसंदीदा जोड़ी है ये। बधाई हो हीरो! मेरा दिल खुशियों से भर गया है। मैं आपको जिंदगी भर की खुशियों और साथ की शुभकामनाएं देता हूं।’

हिना की शादी बहुत ही सादगी और भावना से भरी हुई थी। उन्होंने सोने और चांदी की बनी ओपल ग्रीन हैंडलूम साड़ी पहनी थी, जिसमें गुलाबी जरदोजी बॉर्डर की खूबसूरती और भी बढ़ा दी थी। खास बात ये थी कि साड़ी पर हिना और रॉकी के नाम की कढ़ाई भी की गई थी, जिससे उनका रिश्ता और भी खास दिख रहा था।

इस जोड़े ने अपनी शादी की खुशी एक प्यारे संदेश के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीद हैं… आज हमारा साथ प्यार और कानून के बंधन में बंध गया है।’ उनके इन शब्दों में ताकत और मजबूती दोनों झलक रही थी, जो उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के दौरान एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की कहानी बताती है। फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।















Leave a Reply