सदन में गुटखा थूकने की घटना के बाद सख्त हुआ फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के अंतिम दिन एक अहम फैसला लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन परिसर में गुटखा और पान मसाला के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। अगर कोई विधायक या कर्मचारी गुटखा खाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 1000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
गुटखा थूकने का वीडियो वायरल, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
मंगलवार को विधानसभा के मुख्य दरवाजे पर किसी विधायक ने पान मसाला खाकर थूक दिया था, जिसका वीडियो सामने आया। इस पर सतीश महाना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिसने भी यह अनुशासनहीन कार्य किया है, वह सामने आए अन्यथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी।
सदन में अनुशासन जरूरी – सतीश महाना

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे किसी सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित नहीं करना चाहते, लेकिन विधानसभा की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। इसलिए यह सख्त फैसला लिया गया है।
सीएम योगी ने विकास कार्यों पर साधा निशाना
विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास कार्यों के लिए मंजूर 100 करोड़ में से केवल 1 रुपये जारी किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार को पिछली सरकार की नीतियों के कारण पहले साल में ही 1000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।
कुंभ पर भी हुई चर्चा
सीएम योगी ने कहा कि कुंभ मेले को लेकर हर किसी की अपनी अलग राय होती है। उन्होंने कहा कि जिसने महाकुंभ को नजदीक से देखा होगा, उसे ही इसकी भव्यता का सही अनुभव हुआ होगा।















Leave a Reply