DMRC ने जारी किया अपडेट
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए 14 मार्च 2025 के लिए मेट्रो सेवाओं का नया शेड्यूल जारी किया है। इस दिन सभी लाइनों पर, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित, मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी।
हर साल होता है समय में बदलाव
यह पहला मौका नहीं है जब होली के कारण दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया हो। पिछले साल भी होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से ही शुरू हुई थीं। DMRC हर साल होली के दिन मेट्रो संचालन के समय में बदलाव करता है ताकि त्योहार के दौरान व्यवस्थाएं बनी रहें।

DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से इस बारे में जानकारी साझा की। पोस्ट में बताया गया कि 14 मार्च 2025 को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और फिर सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
यात्रियों को होनी चाहिए जानकारी
होली पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी महत्वपूर्ण है। हर साल होली पर सुबह के समय मेट्रो सेवाएं बंद रहती हैं और दोपहर 2:30 बजे से शुरू होती हैं। इस साल भी DMRC ने इसी शेड्यूल को लागू किया है।
Leave a Reply