khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बादलों की छांव, तेज हवाओं से राहत!

delhi weather update

जानें अगले 5 दिनों का मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

आज का मौसम (5 मार्च)

  • आसमान में बादल छाए रहने की संभावना।
  • 25 से 35 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं।
  • अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
delhi weather update

कैसा रहेगा 10 मार्च तक मौसम?

  • 6 मार्च: आसमान साफ रहेगा।
  • 7 से 10 मार्च: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • तापमान बढ़कर अधिकतम 28-33°C और न्यूनतम 12-18°C तक पहुंच सकता है।
  • इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

दिल्ली की हवा रही साफ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 148 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे ग्रैप के सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *