दिल्ली के रोहिणी इलाके के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में स्थित सूर्य मंदिर में देर रात भीषण आग लगने से पुजारी की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद मंदिर के कमरे में पुजारी बेहोश मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुजारी की जिंदा जलकर मौत

65 वर्षीय बनवारी लाल शर्मा मंदिर की देखभाल और पूजा-पाठ का कार्य करते थे और वहीं स्थित एक कमरे में रहते थे। रात में आग की लपटें और धुआं उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन वह फैलती चली गई। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
क्या हीटर से लगी आग?
शुरुआती जांच में पता चला कि मंदिर के कमरे में हीटर चल रहा था, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से उठे धुएं के कारण पुजारी का दम घुट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस घटना की गहन जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।













Leave a Reply