khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Power Price Hike: दिल्ली में बढ़ेगी बिजली की कीमतें! मंत्री आशीष सूद ने दी जानकारी

Delhi Power Price Hike

बिजली मंत्री आशीष सूद का बयान, पूर्व सरकार पर लगाया 27 हजार करोड़ के कर्ज का आरोप

दिल्ली में भाजपा की सरकार के सत्ता में लौटने के बाद बिजली की कीमतों में वृद्धि की संभावना को लेकर बड़ा बयान आया है। बिजली मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी कि आने वाले समय में दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं।

आशीष सूद ने बताया कि पिछली सरकार DERC के माध्यम से 27 हजार करोड़ के रेगुलेटरी एस्टेस का कर्ज डिस्कॉम (वितरण कंपनियों) के पास छोड़कर गई है, जिसे वसूलने के लिए कंपनियां बिजली की कीमतें बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार हाई कोर्ट के आदेश पर DERC से टैरिफ ऑर्डर लाने के लिए कह चुकी थी, लेकिन सरकार जनता के हितों को सही तरीके से प्रोटेक्ट नहीं कर पाई।

Electricity Bill Error

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं, और कुछ लोग इसे राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दा बना सकते हैं, लेकिन सरकार इस मामले में DERC से संपर्क में है और स्थिति का अवलोकन कर रही है।

बीजेपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में दिल्लीवासियों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, जो अब तक लागू नहीं हुआ है। इस पर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *