khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सख्त एक्शन, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए कड़े निर्देश

delhi pollution control

राजधानी में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर अहम बैठक

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित शहरी विकास विभाग, एमसीडी, डीपीसीसी, डीडीए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, पीडब्लूडी, राजस्व, डीएसआईआईडीसी समेत अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

धूल प्रदूषण को रोकने के लिए स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स तैनात रहेंगी

बैठक के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि राजधानी में धूल प्रदूषण को कम करने के लिए मानसून को छोड़कर पूरे साल स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स का उपयोग किया जाएगा। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी।

सभी विभागों को सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश

delhi weather update

सीएम रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ी निगरानी रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, बॉर्डर एरिया में वाहनों की जांच के लिए एनफोर्समेंट टीम को बढ़ाने और सभी रोड ओनिंग एजेंसियों को सड़कों की मरम्मत व सफाई से जुड़ी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

एक हफ्ते में कार्ययोजना पेश करने का आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र’ के तहत राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार लगातार ठोस प्रयास कर रही है, लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का भी इसमें बड़ा योगदान है। इस समस्या से निपटने के लिए बॉर्डर एरिया में वाहनों की प्रदूषण जांच के लिए एनफोर्समेंट टीम को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, दिल्ली बॉर्डर के प्रवेश बिंदुओं पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *