khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अब भी दमघोंटू, ‘बेहद खराब’ स्तर पर कायम AQI, जानिए ताज़ा हाल

AQI improvement Delhi

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चौथे दिन भी दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 345 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक माना जाता है। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को AQI 343 रिकॉर्ड किया गया था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने आने वाले दिनों को लेकर भी चिंता जताई है। बोर्ड के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार तक वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी रह सकती है, जबकि रविवार को इसके ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ है। अलीपुर में AQI 331, आनंद विहार में 354, अशोक विहार में 367, आया नगर में 305, बवाना में 363, बुराड़ी में 325 और चांदनी चौक में 370 दर्ज किया गया है।

Delhi Pollution

अन्य क्षेत्रों की बात करें तो डीटीयू में 332, द्वारका सेक्टर-8 में 369, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 पर 280, आईटीओ में 362, जहांगीरपुरी में 385, लोधी रोड में 323, मुंडका में 383, नजफगढ़ में 289, नरेला में 332 और पंजाबी बाग में 370 AQI दर्ज हुआ। इसके अलावा आरकेपुरम और रोहिणी में 374, सोनिया विहार में 368, विवेक विहार में 386 तथा वजीरपुर में 374 AQI रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदूषण का यह बढ़ता स्तर लोगों की सेहत पर सीधा असर डाल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब हवा से सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं और बुजुर्गों, बच्चों व पहले से बीमार लोगों के लिए जोखिम और भी अधिक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *