khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi NCR: मकान और फ्लैट खरीदने वालों को झटका, यूपी के गौतमबुद्ध नगर में रजिस्ट्री महंगी होगी

Delhi NCR property price hike

दिल्ली एनसीआर के गौतमबुद्ध नगर में आने वाले समय में फ्लैटों की रजिस्ट्री 20 से 30 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। यह बदलाव सर्कल रेट की दरों में वृद्धि के चलते होगा, जिसे जिला प्रशासन ने बुधवार को जारी किया।

20-30 प्रतिशत बढ़ेगा सर्कल रेट

नए ड्राफ्ट के अनुसार, नोएडा में सर्कल रेट में 20 प्रतिशत और ग्रेटर नोएडा में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव है। इसके अलावा, जिन ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का क्षेत्र मेट्रो लाइन के 500 मीटर के दायरे में आता है, वहां रजिस्ट्री की दरों में 5 से 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है।

लोकेशन चार्ज भी बढ़ेगा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस बार लोकेशन चार्ज के नाम पर सर्कल रेट में अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी। यह बदलाव प्रशासन ने हाल ही में पब्लिक डोमेन में डाला है, जिस पर आपत्तियां 5 अप्रैल तक दर्ज की जा सकती हैं।

9 साल बाद सर्कल रेट में बढ़ोतरी

यह बढ़ोतरी 9 साल बाद हो रही है, और इसमें पहली बार लोकेशन चार्ज को सर्कल रेट के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले 2015 में सर्कल रेट में वृद्धि की गई थी।

15 प्रतिशत तक बढ़ेगा भूखंडों का सर्कल रेट

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के भूखंडों के सर्कल रेट में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव भी ड्राफ्ट में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *