khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Meerut Rapid Rail: मेरठ की दूरी अब होगी मिनटों में तय! आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे नमो भारत ट्रेन का उद्घाटन, जानिए पूरा रूट और खासियत

Delhi Meerut Rapid Rail

Delhi Meerut Rapid Rail: मेरठ और दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब लोगों को लंबा जाम और घंटों की यात्रा से राहत मिलने वाली है। नमो भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की मदद से आप दिल्ली से मेरठ तक पहले से कहीं कम समय में पहुंच सकेंगे। इस आधुनिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। करीब 82 किलोमीटर की दूरी अब केवल 55 से 60 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगा स्टॉपेज

यह ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर न्यू अशोक नगर और आनंद विहार होते हुए उत्तर प्रदेश में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और अंत में मोदीपुरम तक पहुंचेगी।
मेरठ शहर के अंदर भी कई स्टेशनों पर सुविधा मिलेगी, जिनमें मेरठ दक्षिण, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगम पुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली और मेरठ उत्तर शामिल हैं।

Delhi Meerut Rapid Rail

तकनीकी खूबियां जानिए

नमो भारत ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा है। इसे हर मौसम में सुरक्षित संचालन के लिए तैयार किया गया है, ताकि बारिश, सर्दी या गर्मी में भी सफर आसान रहे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में अब तक करोड़ों यात्री सफर कर चुके हैं। यह पूरा कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क का हिस्सा है, जो एनसीआर के कई शहरों को सीधे जोड़ता है।

सराय काले खां बनेगा मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब

सराय काले खां स्टेशन को अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां से बस, मेट्रो और रेलवे की कनेक्टिविटी एक ही जगह उपलब्ध होगी। यहां 6 प्लेटफॉर्म और 4 ट्रैक बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कई एंट्री-एग्जिट गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, सीसीटीवी कैमरे और ट्रैवलेटर लगाए गए हैं, जिससे सफर बिल्कुल एयरपोर्ट जैसा अनुभव देगा।

करीब 215 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा यह स्टेशन इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन माना जा रहा है। आने वाले समय में यह अन्य प्रमुख रूटों से भी जुड़कर यात्रियों के लिए बड़ी सहूलियत बनेगा।

अब दिल्ली से मेरठ की दूरी समय में सिमटने जा रही है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *