khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Latest Update: दिल्ली में हाउस टैक्स पर बड़ी राहत, AAP सरकार का बड़ा फैसला

aap

MCD ने किया पुराना हाउस टैक्स माफ, जानें नई शर्तें

दिल्ली में MCD ने संपत्ति करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए पुराना हाउस टैक्स माफ करने का फैसला लिया है। यदि कोई व्यक्ति 2024 और 2025 का हाउस टैक्स भरता है, तो उसका बकाया टैक्स माफ कर दिया जाएगा।

छोटे मकानों को मिलेगी बड़ी छूट

  • 100 गज से कम के मकान – पूरी तरह हाउस टैक्स से मुक्त।
  • 100 गज से 500 गज के मकान – हाउस टैक्स में 50% की छूट।
  • रिहायशी मकानों में चल रही दुकानों – हाउस टैक्स माफ।
  • 1300 से अधिक हाउसिंग अपार्टमेंट्स – 25% हाउस टैक्स की छूट।

25 फरवरी को सदन में रखा जाएगा प्रस्ताव

MCD की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से रखा जाएगा। यह घोषणा एमसीडी मेयर महेश खिंची, डिप्टी मेयर रविंदर भारद्वाज और सदन के नेता मुकेश गोयल द्वारा की गई है।

वाणिज्यिक संपत्तियों को भी राहत

यह योजना पुनर्वास क्षेत्रों की वाणिज्यिक संपत्तियों पर भी लागू होगी, जिससे उन्हें भी कर में छूट मिलेगी।

AAP सरकार ने किया वादा पूरा

मेयर महेश खिंची ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से किए अपने वादे को निभाया है। इससे पहले, 12,000 एमसीडी कर्मचारियों को स्थायी किया जा चुका है। अब यह नया फैसला दिल्ली के नगरपालिका कर ढांचे में एक बड़ा बदलाव लाएगा और संपत्ति मालिकों को सीधा लाभ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *