दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए, लेकिन अब तक भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री चेहरे का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सीएम पद की रेस में कई नाम सामने आए थे, लेकिन अंत में प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता ही मुख्य दावेदार बचे।
RSS ने सुझाया रेखा गुप्ता का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RSS ने भाजपा को महिला विधायक को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शाम 7 बजे होने वाली बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
महिला वोटर्स और सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस
भाजपा अब तक किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं बना पाई है। ऐसे में दिल्ली में महिला सीएम बनाने का फैसला महिला वोटर्स को साधने और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
कौन हैं रेखा गुप्ता? भाजपा की संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार
ABVP से की राजनीति की शुरुआत – रेखा गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव भी रह चुकी हैं।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पकड़ – उनकी पकड़ शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मजबूत मानी जाती है।
व्यापारी परिवार से संबंध – उनका परिवार हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में व्यापार करता है। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत थे, जिसके बाद परिवार दिल्ली में बस गया।
भाजपा के कोर वोट बैंक से संबंध – वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता को भाजपा के मजबूत वोट बैंक का प्रतिनिधि माना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत हो जाती है।
शाम 7 बजे हो सकती है आधिकारिक घोषणा!
ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। अब सभी की नजरें इस फैसले पर टिकी हैं।
Leave a Reply