दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भयानक कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है — यह हमला फरीदाबाद के रेडिकल नेटवर्क “फरीदाबाद मॉड्यूल” से जुड़ा बताया जा रहा है।
DNA जांच से हुई हमलावर की पहचान
सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट स्थल से बरामद कटा हुआ हाथ फरीदाबाद के डॉ. उमर उ नबी का माना जा रहा है। जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में उमर की मां शमीमा बानो का DNA सैंपल लिया है ताकि हमलावर की पहचान पक्की की जा सके।
डॉ. उमर पुलवामा के निवासी थे और फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उमर ‘जैश-ए-मोहम्मद’ से प्रेरित मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था और हाल ही में एजेंसियों की कार्रवाई से वह घबराया हुआ था।
ब्लास्ट कैसे हुआ?
यह विस्फोट सोमवार शाम पीक ऑवर्स में रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।
एक धीमी गति से चल रही Hyundai i20 कार में भारी मात्रा में विस्फोटक लदा था।
जांचकर्ताओं का मानना है कि ड्राइवर ने खुद विस्फोटक ट्रिगर किया, जिससे कार के परखचे उड़ गए।
विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के कई वाहन और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए। एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक 9 लोगों की जान जा चुकी थी।
कौन था डॉक्टर उमर?
* नाम: डॉ. उमर उ नबी
* जन्म: 24 फरवरी 1989, पुलवामा (जम्मू-कश्मीर)
* शिक्षा: एमडी मेडिसिन, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
* पेशा: असिस्टेंट प्रोफेसर,अल-फलाह मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद
* पारिवारिक पृष्ठभूमि: पिता गुलाम नबी भट (पूर्व शिक्षक), मां शमीमा बानो, दो भाई और एक बहन
* संबद्धता: फरीदाबाद मॉड्यूल, जो कथित रूप से जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित था
पुलिस ने उमर की मां और दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
जांच में यह भी सामने आया है कि उमर ने हाल ही में एजेंसियों के दबाव में आने के बाद खुद को बलिदान करने की योजना बनाई थी।
राजधानी में हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
फोरेंसिक टीमों और IB ने सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस हमले में अन्य सहयोगी भी शामिल थे या यह सोलो ऑपरेशन था।













Leave a Reply