दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए i20 कार ब्लास्ट के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आठ संदिग्धों ने चार शहरों में धमाके करने की साजिश रची थी।
उनका प्लान था कि दो-दो के समूहों में अलग-अलग शहरों में जाकर आईईडी ब्लास्ट किए जाएं।
20 लाख जुटाए थे चारों आरोपियों ने
सूत्रों के अनुसार, लाल किला धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और डॉ. शाहीन ने मिलकर 20 लाख रुपये नकद जुटाए थे।
यह रकम उमर मोहम्मद को सौंपी गई थी, जिसने गुरुग्राम और नूंह इलाके से IED बनाने के लिए NPK उर्वरक (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम) खरीदे थे। बताया जा रहा है कि उसने तीन लाख रुपये में 20 क्विंटल से ज्यादा NPK खरीदा।
उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों पर विवाद
जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
उमर ने Signal ऐप पर दो से चार सदस्यों वाला एक गुप्त ग्रुप बनाया था, जिसमें प्लान से जुड़ी चर्चाएं होती थीं।
जांच में इस चैट ग्रुप के कुछ हिस्से रिकवर किए गए हैं, जिनसे साजिश की पूरी रूपरेखा सामने आ रही है।
चार शहर बने थे निशाना
एजेंसियों के मुताबिक, संदिग्धों का लक्ष्य था कि दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और मुंबई में समानांतर धमाके किए जाएं, ताकि अराजकता फैल सके।
हालांकि, दिल्ली ब्लास्ट से पहले ही योजना लीक हो गई और बाकी टीमें अलर्ट हो गईं।
NIA ने शुरू की गहन पूछताछ
NIA और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीमें गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं।
एजेंसी ने उनके बैंक ट्रांजेक्शन, डिजिटल चैट्स और कॉल रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं।
सूत्रों का कहना है कि “यह नेटवर्क सिर्फ दिल्ली नहीं, बल्कि उत्तर भारत में सक्रिय मॉड्यूल था।”















Leave a Reply