khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi BLAST 2025: हरियाणा के मेवात से जुड़ रहे आतंकी कनेक्शन, पिनगवां से दुकानदार डब्बू सिंगला गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट 2025 की जांच हर दिन नए खुलासे कर रही है। अब इस मामले के तार हरियाणा के मेवात जिले के पिनगवां और नूंह तक पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पिनगवां से एक दुकानदार डब्बू सिंगला को हिरासत में लिया है, जिस पर विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, डब्बू सिंगला पिनगवां में खाद्य बीज की दुकान चलाता है और मूल रूप से शिकरावा गांव का निवासी है। एनआइए की टीम ने बुधवार देर रात छापेमारी कर उसे अपने कब्जे में लिया। फिलहाल एजेंसी आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि विस्फोट में प्रयुक्त नेटवर्क और आपूर्तिकर्ताओं के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।

इससे पहले, मेवात के सिंगार गांव के रहने वाले इमाम इश्तियाक को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी को शक है कि इन दोनों के बीच विस्फोट की योजना और सामग्री आपूर्ति को लेकर संपर्क था।

एनआइए की जांच में अब फोकस मेवात-नूंह क्षेत्र में सक्रिय संदिग्धों और नेटवर्क पर है। जांच एजेंसी ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इलाके में कई ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *