khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhi Assembly Session: 24 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र, कैग रिपोर्ट होगी पेश

rekha gupta bjp

रेखा गुप्ता सरकार एक्शन में

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है और सरकार ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया है। शपथ लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्री एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24, 25 और 27 फरवरी को आयोजित होगा। सत्र की शुरुआत में नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

स्पीकर का होगा चुनाव

पहले दिन विधायकों की रायशुमारी के बाद प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा, इसके बाद सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

तीसरे दिन पेश होगी कैग रिपोर्ट

सत्र के तीसरे दिन बहुप्रतीक्षित कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसमें शीशमहल और कथित शराब घोटाले जैसे मुद्दे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए बीजेपी आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है।

भ्रष्टाचार के हर तार खोले जाएंगे – पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में हुए कथित घोटालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “जिसने लूटा, उसे लौटाना पड़ेगा – यह मोदी की गारंटी है।” दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ को भी हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *