नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले घटने के बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं, मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को भारत में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4 302 पहुंच गई है। केरल में एक बार फिर से सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
देश बीते 24 घंटे में 276 मामले, 7 की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के लगभग 276 नए मामले दर्ज किए गए और 7 लोगों की मौत हुई है। देश में जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से टोटल 39 मौत की जानकारी सामने आई है। देश में जिस तरह मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, उससे लोगों को चिंता में जरूर डाल दिया है। कई लोग एहतियातन मास्क पहनना शुरू कर दिया है।
दिल्ली में कोरोना के मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राजधानी में कोरोना का आंकड़ा अब 500 को पार कर गया है। वहीं, मृतकों की संख्या 4 हो गई है। मेट्रो में अब लोगों को मास्क लगाते देखा जा रहा है, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सावधान रहने को कहा है।
केरल में कोरोना के मामले
केरल में अब तक सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। दक्षिण के इस राज्य में टोटल कोरोना के सक्रिय मामले 1416 पहुंच गए हैं। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच बढ़ा दिया है।
महाराष्ट्र में कोरोना के 494 मामले कोरोना की रफ्तार के मामले में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 494 मामले सामने आए हैं।
















Leave a Reply