khabarhunt.in

खबर का शिकार

CM Yogi Adityanath: लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों और देश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 76 वर्षों की इस संवैधानिक यात्रा में देश ने अनेक चुनौतियों और परिवर्तन के दौर देखे हैं। इसके बावजूद ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के अनुरूप उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देशवासी एकजुट होकर भारत की एकता, अखंडता और गौरव को निरंतर मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम एक नए और सशक्त भारत की झलक देख रहे हैं।

CM Yogi Adityanath

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके नेतृत्व में चले स्वतंत्रता संग्राम को स्मरण किया। साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और महान क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस सहित उन सभी वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया और राष्ट्र को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *