khabarhunt.in

खबर का शिकार

CM Yogi: सीएम योगी का बड़ा दावा, 2027 में फिर बनेगी बीजेपी सरकार

यूपी में पर्यटन के साथ सुधरेगी अर्थव्यवस्था, बढ़ेंगे रोजी-रोजगार के अवसर

विपक्ष पर निशाना, महाकुंभ पर भी की तीखी टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।

2027 में फिर से आएगी बीजेपी सरकार

सीएम योगी ने आत्मविश्वास दिखाते हुए कहा कि अगली बार भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “उत्तम समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।”

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सवाल किया, “आपके समय में उत्तर प्रदेश क्यों पिछड़ा था और अब यह इतनी तेजी से आगे क्यों बढ़ रहा है?” उन्होंने कहा कि समस्या के बारे में सोचने पर बहाने मिलते हैं, जबकि समाधान के बारे में सोचने से रास्ते खुलते हैं।

महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर हमला

prayagraj mahakumbh
prayagraj mahakumbh

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुंभ को लेकर समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी दृष्टि के अनुसार ही उन्हें सृष्टि नजर आती है। उन्होंने कहा, “हम महाकुंभ को एकता का संदेश मानते हैं, लेकिन विपक्ष की सोच विघटनकारी रही है।”

सनातन धर्म शाश्वत है

सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है और रहेगा। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके षडयंत्र अब तक बेनकाब हो चुके हैं और आगे भी होते रहेंगे।

कुंभ का संदेश – साथ मिलकर चलना ही विकास का आधार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ का संदेश स्पष्ट है—साथ मिलकर चलने से ही विकास संभव है। उन्होंने विपक्ष से इस संदेश को अपनाने की नसीहत दी और कहा कि अगर इसे अपनाया जाए, तो बहुत कुछ बेहतर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *