BJP विधायक नन्द किशोर गुज्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर ‘छावा’ फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार लड़कियों को यह फिल्म फ्री में दिखाए, ताकि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के त्याग और बलिदान के बारे में जान सकें।
मध्यप्रदेश में ‘छावा’ हुई टैक्स फ्री
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर ‘छावा’ फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को MP सरकार का समर्थन मिला है।
मुंबई में भी उठी टैक्स फ्री करने की मांग
शिवाजी महाराज की जयंती पर मुंबई में भी ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की मांग की गई। हिंदू जन जागृति संगठन के साथ-साथ शिवसेना नेता राहुल कनाल ने भी राज्य सरकार को पत्र लिखा है। विकी कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर ‘छावा’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
CM फडणवीस ने की ‘छावा’ की तारीफ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘छावा’ फिल्म की ऐतिहासिक सटीकता और चित्रण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म बिना किसी इतिहास से छेड़छाड़ के बनाई गई है और इसे लेकर जनता की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है














Leave a Reply