khabarhunt.in

खबर का शिकार

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य अधिकतम किसानों को जोड़ने का है। वित्त वर्ष 2024-25 में 71.25 लाख किसानों को ये सुविधा दी गई, जबकि 2025-26 में 83.87 लाख किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 1.55 करोड़ किसान इसका लाभ ले चुके हैं। बाराबंकी के रहने वाले किसान प्रमोद कुमार सब्ज़ी की खेती करते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलने से अब खेती करना उनके लिए फायदेमंद सौदा साबित हो रहा है। बाराबंकी के किसान अमित कुमार को पहले खाद, बीज और जरूरी सामान खरीदने में मुश्किल होती थी। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड मिलने के बाद न केवल उनकी खेती समय पर पूरी होने लगी, बल्कि बेहतर खाद, कीटनाशक और बीज इस्तेमाल करने से उपज भी बढ़ी है। किसान क्रेडिट कार्ड पहल के तहत किसानों को असली क्रेडिट कार्ड नहीं मिलता, बल्कि बैंक में फॉर्म भरने पर एक लाइन ऑफ क्रेडिट जारी होती है, जिससे वे खेती से जुड़ी ज़रूरी चीजें खरीद सकते हैं। इससे लाखों किसानों को सीधा लाभ होगा और कृषि क्षेत्र में आर्थिक मजबूती आएगी।

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है योगी सरकार, इतने किसान ले चुके लाभ

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किसानों को…

Read More
उत्तर प्रदेश में चंदौली के धानापुर क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मुटुन यादव हत्याकांड का वांछित बदमाश विशाल पासी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के जंगल इलाके में उस समय हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल पासी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक विशाल पासी के खिलाफ दो दर्जन से ज्याद आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

UP: चंदौली में मुटुन यादव हत्याकांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

उत्तर प्रदेश में चंदौली के धानापुर क्षेत्र में हुए बहुचर्चित मुटुन यादव हत्याकांड का वांछित बदमाश विशाल पासी को पुलिस…

Read More
Gazipur: मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में इंदौर के एक सैलानी का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ये जोड़ा हनीमून मनाने आया था। मृतक की पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सैलानी राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम 23 मई से लापता थे। इससे पहले वे सोहरा में छुट्टियां मना रहे थे। दो जून को राजा का शव एक खाई में मिला, लेकिन उसकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं था। मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि रात भर चले छापो में मध्य प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मृतक की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। यूपी पुलिस ने एक ढावे से सोनम को हिरासत में लेने का दावा किया। ढाबे के मालिक ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। सोनम रघुवंशी के परिवार का कहना है कि उसपर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। मृतक राजा रघुवंशी की मां को बेटे के खोने का गम भी है और आक्रोश भी। उन्होंने कहा कि अगर सोनम गुनहगार है तो उसे उचित सजा मिलना चाहिए। राजा रघुवंशी की मां ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की। दोनों परिवारों के पड़ोसी इस घटना से सकते में हैं। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान या उसके बाद परिवारों में कोई तनाव नहीं था। दोनों की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वे हनीमून मनाने मेघालय चले गए थे। वे किराए के स्कूटर पर 22 मई को मावलखियत गांव पहुंचे। 24 मई को उनका स्कूटर शिलॉन्ग-सोहरा सड़क पर पाया गया। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। मेघालय पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल से संपर्क किया है।

टूरिस्ट की मौत या मर्डर? मेघालय केस में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, पत्नी पर गंभीर आरोप

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में इंदौर के एक सैलानी का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ये…

Read More
Exhibition in Lucknow on the achievements of the Central Government in 11 years, inaugurated by CM Yogi

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर लखनऊ में प्रदर्शनी, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Read More
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेहटा गांव की नहर किनारे सड़क पर पड़े एक संदिग्ध सूटकेस में एक 26 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्काल पुलिस कार्रवाई से यह दिल दहला देने वाला मामला उजागर हुआ। क्या है पूरा मामला? मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग बेहटा नहर की सड़क के पास मॉर्निंग वॉक पर थे। इसी दौरान एक चादर में लिपटा हुआ सूटकेस दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोलने पर एक महिला का शव बरामद किया गया। ACP ने दी जानकारी एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 26 साल है और वह हिंदू है। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से सूटकेस में बंद कर नहर किनारे फेंक दिया गया। आगे की जांच जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हत्या के पीछे की मंशा, संभावित आरोपियों और घटनास्थल से जुड़े सभी एंगल्स पर जांच की जा रही है।

हैरान कर देने वाला खुलासा: गाजियाबाद की नहर किनारे सूटकेस में मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी!

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेहटा गांव…

Read More
गाजियाबाद: वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के सामने सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

गाजियाबाद: वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के सामने सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। यह…

Read More
सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय लोगों की मदद से अगले ही दिन तीन बदमाशों को एएलटी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजदीप त्यागी (34), अंशी त्यागी (19) और मोन्टी जाट उर्फ मनीष चौधरी (22) शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 6 जून को खाने की देरी को लेकर हुए विवाद के चलते उन्होंने बदला लेने की ठानी थी। पुलिस के अनुसार, राजदीप त्यागी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि मोन्टी जाट पर चोरी का केस दर्ज है। तीनों के खिलाफ अब गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

“गाजियाबाद: ‘अपनी रसोई’ रेस्टोरेंट में लाठी-डंडों से हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार”

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ बदमाश लाठी-डंडों के…

Read More
कानपुर: बिजली बिल को लेकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर: बिजली बिल को लेकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इलाके में सनसनी

कानपुर, उत्तर प्रदेश: एक दिल दहला देने वाली घटना में, कानपुर जिले के बादशाहनाका थाना क्षेत्र में बिजली बिल के…

Read More