khabarhunt.in

खबर का शिकार

Gazipur: मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में इंदौर के एक सैलानी का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ये जोड़ा हनीमून मनाने आया था। मृतक की पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सैलानी राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम 23 मई से लापता थे। इससे पहले वे सोहरा में छुट्टियां मना रहे थे। दो जून को राजा का शव एक खाई में मिला, लेकिन उसकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं था। मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि रात भर चले छापो में मध्य प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मृतक की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। यूपी पुलिस ने एक ढावे से सोनम को हिरासत में लेने का दावा किया। ढाबे के मालिक ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। सोनम रघुवंशी के परिवार का कहना है कि उसपर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। मृतक राजा रघुवंशी की मां को बेटे के खोने का गम भी है और आक्रोश भी। उन्होंने कहा कि अगर सोनम गुनहगार है तो उसे उचित सजा मिलना चाहिए। राजा रघुवंशी की मां ने भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की। दोनों परिवारों के पड़ोसी इस घटना से सकते में हैं। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान या उसके बाद परिवारों में कोई तनाव नहीं था। दोनों की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वे हनीमून मनाने मेघालय चले गए थे। वे किराए के स्कूटर पर 22 मई को मावलखियत गांव पहुंचे। 24 मई को उनका स्कूटर शिलॉन्ग-सोहरा सड़क पर पाया गया। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। मेघालय पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल से संपर्क किया है।

टूरिस्ट की मौत या मर्डर? मेघालय केस में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, पत्नी पर गंभीर आरोप

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में इंदौर के एक सैलानी का शव मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ये…

Read More
Paschim Vihar 52 kg marijuana recovered three smugglers from Patna arrested big success of polices antinarcotics team

पश्चिम विहार: 52 किलो गांजा बरामद, पटना के तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की एंटी नार्कोटिक टीम की बड़ी कामयाबी!

नई दिल्ली, पश्चिम विहार वेस्ट:राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस ने एक और कड़ा प्रहार…

Read More
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। रथ यात्रा इस बार 27 जून 2025 को आयोजित की जाएगी और उससे पहले 11 जून को त्रिदेव, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ—का पारंपरिक स्नान अनुष्ठान किया जाएगा। इस पवित्र आयोजन को लेकर पुरी शहर में भक्तिमय माहौल है। लकड़ी से बने तीन भव्य रथों को तैयार करने के लिए सैकड़ों कुशल कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। हथौड़े और छेनी की ताल पर रथ निर्माण का काम पूरी श्रद्धा और पारंपरिक विधियों से किया जा रहा है। ओडिशा सरकार ने इस साल रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए पूरी कमर कस ली है। उप-मुख्यमंत्री प्रवती परिदा के नेतृत्व में एक मंत्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की निगरानी और मार्गदर्शन करेगी। इस समिति की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा, स्वास्थ्य, पानी, ट्रैफिक कंट्रोल और सफाई जैसे ज़रूरी इंतज़ाम समय रहते पूरे किए जाएं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को कोई असुविधा न हो। पुरी में भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन कैमरे, विशेष पुलिस बल और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर खास तैयारी की जा रही है। जगन्नाथ रथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में भाग लेने आते हैं, जिससे पुरी एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र में बदल जाता है। इस आयोजन से न सिर्फ श्रद्धालु भावविभोर होते हैं, बल्कि ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत को भी नया जीवन मिलता है।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज़, 27 जून को निकलेगा श्रद्धा का सागर

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। रथ यात्रा इस बार…

Read More
Piyush Goyal will meet industry leaders from Switzerland and Sweden discussions will be held on increasing investment

स्विट्जरलैंड और स्वीडन के उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलेंगे पीयूष गोयल, निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा

Delhi: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस हफ्ते स्विट्जरलैंड और स्वीडिन के कारोबार जगत के दिग्गजों से मिलेंगे…

Read More
Rajasthan: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्म हवाएं चल रही है। पिछले दो दिन से मौसम पूरी तरह से शुष्क है, पारा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे जिलों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। इस बीच, हालात को देखते हुए जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन-चार दिन के लिए राज्य में रेड ओर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जोधपुर और बीकानेर में भी बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। रविवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर, चूरू, फलौदी, जैसलमेर और कोटा में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 11 जून तक पारा 45 से 47 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आठ से 10 जून के बीच बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप, अगले तीन-चार दिन के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में गर्म हवाएं चल रही है।…

Read More
बेल्जियम में भारत की बढ़ती पहुंच

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के 7 दिवसीय विदेश दौरे की शुरुआत: फ्रांस, बेल्जियम और EU से होंगे अहम समझौते!

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 8 जून से 14 जून तक एक अहम सात दिवसीय विदेश दौरे पर…

Read More
ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुआ एक महीना, BSF ने किया खुलासा – 'पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया'

ऑपरेशन सिंदूर को पूरा हुआ एक महीना, BSF ने किया खुलासा – ‘पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया’

6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। आज इस…

Read More