khabarhunt.in

खबर का शिकार

Delhiites' nightlife will now be even more 'foodie'! The government has prepared a special plan

दिल्ली वालों की नाइटलाइफ अब होगी और भी ‘फूडी’! सरकार ने तैयार किया खास प्लान

भूमिका: दिल्ली की नाइटलाइफ को नई उड़ान देश की राजधानी दिल्ली अब केवल अपने राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए…

Read More
Women of Delhi will get 'Pink Pass' in DTC: Big announcement by Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी में मिलेगा ‘पिंक पास’: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘पिंक…

Read More
Monsoon knocks in Delhi-NCR: Pleasant weather, relief rains and the challenge of preparation

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक: सुहाना मौसम, राहत की बारिश और तैयारी की चुनौती

नमस्कार, आप देख रहे हैं Khabar Hunt, और आज हम बात करेंगे राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों—गुरुग्राम, नोएडा,…

Read More
Health Revolution in Delhi Rekha Gupta launches free cancer screening and smart mammography

दिल्ली में हेल्थ रिवोल्यूशन! रेखा गुप्ता ने शुरू की मुफ्त कैंसर जांच और स्मार्ट मैमोग्राफी

● स्‍तन कैंसर की समय रहते पहचान को संभव बनाने के लिये अत्‍याधुनिक 3D मैमोग्राफी सिस्‍टम का उद्घाटन● महिलाओं को…

Read More
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सर्वोच्च समिति यानी स्थायी समिति के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के लिए आज चुनाव होगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस चुनाव को लेकर सीधा मुकाबला होने जा रहा हैं. दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और सदस्यों को साधने की रणनीति में जुटे हैं. भाजपा ने चेयरमैन पद के लिए गौतमपुरी वार्ड से पार्षद सत्या शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने जनकपुरी वेस्ट से पार्षद प्रवीण कुमार को मैदान में उतारा है. उधर डिप्टी चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने भाटी वार्ड से पार्षद सुंदर सिंह को, जबकि 'आप' की ओर से सुंदरनगरी वार्ड से पार्षद मोहनी जीनवाल को मैदान में उतारा है. बता दें कि, एमसीडी की स्थायी समिति में कुल 18 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा के पास 11 और आम आदमी पार्टी के पास 7 सदस्य हैं. बहुमत के आंकड़े को देखते हुए भाजपा की स्थिति फिलहाल मजबूत मानी जा रही है, हालांकि चुनावी राजनीति में अंतिम नतीजा मतदान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. चुनाव के लिए समिति की बैठक दोपहर 2 बजे निगम मुख्यालय में बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता महापौर राजा इकबाल सिंह करेंगे, जो इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी की भूमिका में रहेंगे. मतदान के तुरंत बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. स्थायी समिति एमसीडी की सबसे प्रभावशाली इकाई मानी जाती है, ऐसे में इस चुनाव पर दिल्ली की सियासी नजरें टिकी हुई हैं. ढाई साल से दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति का चुनाव नहीं हुआ हैं. इसकी वजह से दिल्ली नगर निगम महत्वपूर्ण कामकाज ठप पड़ा हुआ है. स्थायी समिति से मंजूरी के इंतजार में कई योजनाएं शुरू ही नहीं हो पाई है.

दिल्ली में MCD के चेयरपर्सन और डिप्टी चेयरपर्सन का आज होगा चुनाव

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सर्वोच्च समिति यानी स्थायी समिति के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पद के लिए आज चुनाव…

Read More
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को कालकाजी में भूमिहीन कैंप के निवासियों के साथ उनके घरों को गिराए जाने से पहले हो रहे विरोध में शामिल हुईं। झुग्गी-झोपड़ी कैंप में घरों पर दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से बेदखली के नोटिस चिपकाए गए हैं, जिसमें अतिक्रमण करने वालों को तीन दिनों के भीतर जगह छोड़ने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई है। एएपी नेता आतिशी, जिनका निर्वाचन क्षेत्र भूमिहीन कैंप से आता है, ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की आलोचना करते हुए कहा कि वो झुग्गी-झोपड़ियों को नहीं गिराने के अपने वादे से मुकर रही हैं। उन्होंने कहा, "दो दिन पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था कि कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी, एक भी घर को नहीं छुआ जाएगा। भूमिहीन कैंप के निवासी जिनके घर कल तोड़े जाएंगे, वे आज शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे 'हमारे घर मत उजाड़ो' लिखी तख्तियां लेकर विरोध कर रहे थे। उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन्हें तितर-बितर कर दिया गया और हिरासत में ले लिया गया। मैंने कई लोगों से बात की है। उन्हें बस में ले जाया जा रहा है और कोई हमें नहीं बता रहा है कि उन्हें कहां ले जाया जाएगा। एक तरफ आप उनके घर तोड़ते हैं और फिर आप उनकी आवाज उठाने के अधिकार को छीन लेते हैं।" निवासियों का दावा है कि उनके पास 2008 से ही वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड है और फिर भी उन्हें कोई वैकल्पिक घर नहीं दिया जा रहा है। मीना ने कहा, "मेरे पास 2008 से ही वोटर आईडी, पैन कार्ड और आधार कार्ड है और बिजली और गैस बिल भी हैं। मैं यहीं पैदा हुई हूं। मुझे घर सिर्फ इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि मेरे पास राशन कार्ड नहीं है।" दिल्ली में 40 साल से रह रही सत्यवती ने कहा, "...वो (सीएम) वोट मांगने आईं, रेखा गुप्ता ने हमारा वोट लिया। अगर हमें कानूनी तौर पर वोट देने की अनुमति थी, तो अचानक हमारे घर अवैध कैसे हो गए? 40 साल से मैं यहां रह रही हूं। मेरे पास सभी दस्तावेज हैं। तो मुझे फ्लैट क्यों नहीं दिया गया?"

Delhi: भूमिहीन कैंप के निवासियों ने तोड़फोड़ के खिलाफ किया प्रदर्शन, आतिशी ने CM रेखा पर लगाए ये आरोप

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को कालकाजी में भूमिहीन कैंप के निवासियों के साथ उनके घरों को गिराए जाने से…

Read More