khabarhunt.in

खबर का शिकार

Bada Mangal 2025: हनुमान चालीसा का पाठ करते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी भय से मुक्ति और तरक्की का आशीर्वाद

Bada Mangal 2025 Keep these things in mind while reciting Hanuman Chalisa you will get freedom from fear and blessings of progress

इस साल का पांचवां बड़ा मंगल 10 जून 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

हनुमान चालीसा का पाठ कैसे करें?

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर में तुलसी के पास दीपक जलाएं।

फिर श्रीराम का और उसके बाद हनुमान जी का ध्यान करें।

हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने चमेली का तेल जलाएं और आसन पर बैठ जाएं।

पान, लड्डू या गुड़-चना का भोग अर्पित करें।

अब पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पाठ के बाद, श्रीराम के वैदिक मंत्रों का जाप करें और फिर आरती करके पूजा पूर्ण करें।

हनुमान चालीसा पाठ के फायदे:

मानसिक शांति:

हनुमान जी का नाम लेने से ही मन शांत होता है। हनुमान चालीसा पढ़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन में सुकून आता है।

कामयाबी के रास्ते खुलते हैं:

अगर मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही, तो हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर बाधाएं दूर करते हैं और कामयाबी का आशीर्वाद देते हैं।

बीमारियों से राहत:

अगर घर में कोई लगातार बीमार रहता है तो उसे सच्चे मन से हनुमान चालीसा पढ़नी चाहिए। इससे सेहत में सुधार होता है।

आर्थिक स्थिति सुधरती है:

पैसों की तंगी हो या कारोबार में नुकसान, तो दिन में 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी जाती है। इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और प्रमोशन या व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

भय से मुक्ति:

जिन्हें रात में डर लगता है या अकेले बाहर जाने से घबराहट होती है, उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे भीतर का डर खत्म होता है और मन में साहस आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *